सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने 4 घंटे के भीतर संदेही के कब्जे से 17 वर्षीय किशोरी को खनहना से किया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी के के पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार की टीम के द्वारा गुम हुई किशोरी को संदेही के कब्जे से चार घंटे के भीतर खनहना से दस्तयाब कर लिया गया है।पुलिस को पता तलाश के दौरान रविवार सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1:00 बजे पुलिस को पता चला कि संदेही के साथ खनहना में देखी गई है। जिसे पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खनहना से 17 वर्षीय किशोरी को दस्तयाब कर लिया है।