सबलगढ़: चंबल अभयारण्य में हाई वोल्टेज लाइन परियोजना का निरीक्षण, डीएफओ व अन्य अधिकारी पहुंचे, अवैध रेत खनन की समीक्षा हुई
सबलगढ़ नेशनल चंबल अभयारण्य में हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट ट्रांसमिशन लाइन परियोजना के लिए वन भूमि का निरीक्षण किया गया। रविवार दोपहर 12 बजे चंबल नदी के बनवारा घाट पर वन मंडल अधिकारी (DFO) हरिश्चंद्र बघेल, रेंजर दीपक शर्मा और विद्युत परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अवैध रेत खनन की स्थिति की भी समीक्षा की गई