हुसैनाबाद: नई थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी का बयान: महिलाओं की सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता
महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में नवपदस्थापित थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने वाली हर पीड़िता की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी