मेदिनीनगर (डालटनगंज): सिक्का गांव के एक परिवार के छठे सदस्य की मौत,सातवां इलाजरत, अब सिर्फ बचे हैं तीन
पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में कथित रहस्यमयी बीमारी से एक परिवार के छठे सदस्य एवं घर की महिला मुखिया लाखो देवी पति कुलदीप मेहता की भी मौत हो गई। रांची रिम्स में उसका इलाज चल रहा था। इसी क्रम में मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। रिम्स में लाखो का बेटा एवं इस परिवार का सातवां सदस्य सुनील कुमार मेहता अभी भी इलाजरत है। अब इस परिवार में दो बेटे और एक