बलिया: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने जेल परिसर का किया निरीक्षण
Ballia, Ballia | May 19, 2026 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित पुरानी जेल परिसर में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।