अंबिकापुर: सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीण विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर शुरू की एक नई पहल
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 13 जून 2026 दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे सरगुजा के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीण विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक नई पहल शुरू की है। "अभियान खोज" के तहत जनपद पंचायत स्तर पर पांच अधिकारियों की कमेटी बनाकर गांव-गांव सर्वे कराया जा रहा है।