हरलाखी: उमगांव महारानी स्थान के निकट से हरलाखी पुलिस ने 60 बोतल नेपाली शराब की जब्त
हरलाखी थाना पुलिस ने 60 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली की उमगांव महारानी स्थान के करीब शराब रखी हुई है। एसआई अबुल कलाम एजाज अन्य पुलिस बल के साथ स्थान पर पहुंचे और शराब को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनोज कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और जल्द ही धंधेबाज को पहचान कर पुलिस गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी।