धनवार: संवेदक की मनमानी से जल नल योजना फ्लॉप, जल्द हो सुधार: मुखिया संघ अध्यक्ष
धनवार प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर पासवान ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी जलनल योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा घटिया कार्य किए जाने के कारण लाभुकों के घरों तक पानी पहुंचने से पहले ही कहीं पाइप फट जा रहा है, कहीं मोटर खराब हो गई है, तो कहीं सोलर सिस्टम बंद पड़ा है।