बंदरा: मुसहर टोला में समरसेबल की तार में करंट लगने से तीन वर्षीय बालक की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मुन्नी मुसहर परिसर में सोमवार सुबह करीब आठ बजे समरसेबल के बिजली के तार में करंट लगने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमय कुमार के तीन वर्षीय इकलौते पुत्र विराज कुमार के रूप में हुई है।