सिराथू: गुजरात के व्यापारी से हुई लूट के मामले में थाना कोखराज ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, एक फरार
15 मई की रात कोखराज के जायसवाल ढाबा पर गुजरात के व्यापारी भावेश के साथ लाखों रुपए की लूट हुई थी।प्रयागराज से दिल्ली कैश लेकर जा रहे भावेश का बैग छीनकर भागने वाले दो लोगों को मंगलवार कोखराज, पिपरी व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है।अभी एक फरार है।प्रवीण सिंह और देवदा नाम के दो अभियुक्तों को कोखराज थाना लाया गया है।अग्रिम कार्रवाई के लिए मंझनपुर भेजा गया।