सिराथू: अफजलपुर वारी गांव में बिजली विभाग ने नाले में ही गाड़ दिया बिजली का खंबा, लोगों को करंट उतरने का है खतरा <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सिराथू तहसील के अफजलपुर वारी गांव में सोमवार शाम बिजली विभाग के लोगों ने मनमानी करते हुए गांव की मुख्य सड़क पर बने नाले में बिजली का खंबा गाड़ दिया। जिस वजह से पानी ऊपर आ रहा है, जो चारों तरफ सड़क पर फैल रहा है।लोगों में नाराजगी इस बात की है कि अब करंट भी उतर सकता है और सड़क पर पानी बहेगा।बिजली विभाग के जबरन खंबा लगाने से गांव में समस्या बढ़ गई है।