सिराथू: लोहन्दा में पीड़िता के घर पहुंचे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पीड़ित परिवार को पलायन करना पड़ रहा
सोमवार सिराथू के लोहन्दा गाँव कांग्रेस का डेलिगेशन पीड़ित पाल परिवार से मुलाकात करने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की अगुवाई में पहुचा था।पीड़ित परिवार के घर में ताला बंद पाया तो पड़ोसियों से जानकारी प्राप्त किया।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- यहां हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर हालत देखने आए हैं।जो पीड़ित परिवार है उसे ही यहां से जाना पड़ा है।