चूरू: फसल बीमा क्लेम को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट के आगे किया धरना प्रदर्शन, सांसद अमराराम व राहुल कस्वां भी पहुंचे
Churu, Churu | Aug 12, 2024 चूरू। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में फसल बीमा क्लेम को लेकर सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। पिछले साल 4 महीनों तक कलेक्ट्री पर किसानों का आंदोलन चला, किसानों ने आज एक बार फिर हुंकार भरी है। सीकर के सांसद कॉमरेड अमराराम व चूरू सांसद राहुल कस्वा ने किसानों की मांगों को संसद में लगातार उठाने की बात कही।