चूरू: लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास तराजू में गड़बड़ कर बेच रहे थे गेहूं, ठगी का प्रयास करते 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 11, 2024 चूरू की कोतवाली पुलिस ने तराजू में गड़बड़ कर शहर के लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास गेहूं बेच रहे तीन व्यक्तियों को ठगी का प्रयास करते गिरफ्तार कर लिया है। तीनो व्यक्ति पिकअप में गेहूं के कट्टे डालकर लाये थे जो तराजू में गड़बड़ कर कट्टों का वजन अधिक बताते हुए ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार तीनो व्यक्ति झुंझुनू जिले के हैं।