डुमरांव: कृष्णाब्रह्म क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, नंगा कर पीटा
Dumraon, Buxar | Jun 2, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवक अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के मिलने की भनक युवती के परिजनों और आसपास के लोगों को लग गई।