भदेसर: मंडफिया में भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन की मजबूती का मंत्र लेकर जुटे कार्यकर्ता
रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, मंडफिया (सांवलियाजी) में आयोजित शिविर में सांसद सीपी जोशी, मंत्री गौतम दक और विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की रीति नीति कार्यकर्ता विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया ।