वारासिवनी: ओवरब्रिज के उद्घाटन से पहले सियासी घमासान, होर्डिंग-बैनर को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
10 अप्रैल को होने वाले वारा में स्थित रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। उद्घाटन के एक दिन पूर्व रात्रि मेकांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए विवाद एक ही स्थान पर नेताओं के होर्डिंग लगाने को लेकर हुआ। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंचने लगी, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल दोनों पक्षों में जुबानी जंग जारी है