04 प्रेस नोट 05.06.2026
पिंजौर मर्डर केस में पंचकूला पुलिस ने महज 3 घंटों के अंदर 4 मुख्य आरोपियों को दबोचा, आरोपी मनप्रीत के खिलाफ पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के चार आपराधिक मामले दर्ज
मृतक जितेश और आरोपी खुशदीप सिंह के बीच लगभग एक माह पूर्व दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, उसकी की रंजिश रखते हुए अपने साथियों के साथ की हत्या
जिले में शांति व्यवस्था भंग करने, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा
पंचकूला /05 जून जिला पंचकूला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर सख्ती से लागू करते हुए पिंजौर में हुए हत्या मामले का महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच, गुप्त सूचना तंत्र और फील्ड स्तर पर तेज समन्वय के चलते इस गंभीर वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपि�