बीना: ग्राम सनाई में बाबा साहेब की मूर्ति पर फिर हमला, सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश; लोगों में भारी आक्रोश
Bina, Sagar | Jul 13, 2026 रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसके बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोग इस घटना को धार्मिक-सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बता रहे हैं। पुलिस से मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।