Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का दूसरा शिविर नगर निगम सतना में संपन्न जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रषासनिक अधिकारियों ने किया जनसंवाद, उद्यम संवाद रीवा कमिश्नर ने समाधान में 4 मामलों की सुनवाई की। ---- सतना 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सतना जिले में दूसरा कैम्प शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय परिसर #सतना में सांसद श्री Ganesh Singh , महापौर नगर निगम श्री Yogesh Kumar Tamrakar , स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी और Rewa Commissioner श्री शीलेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री Shailendra Singh सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारियों ने उद्यम संवाद, जनसंवाद, जनसुनवाई और लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण की कार्यवाही की। रीवा कमिश्नर द्वारा सतना जिले के लिए चयनित चार शिकायतों में की गई कार्यवाही की जानकारी आवेदकों के समक्ष ली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ नगर निगम के सभाकक्ष में नगर के उद्यमियों के साथ संवाद से किया गया। उद्यम संवाद के दौरान राज्य शासन की हितकारी औद्योगिक नीतियों की सराहना रकते हुए राइस मिल्स एसोसिएशन के ललित माहेश्वरी ने कहा कि शासन की औद्योगिक नीति और शासकीय सहयोग से जिले में राइस मिलों की संख्या 200 से बढाकर 1200 तक पहुंच गई है। इस उद्यम संवाद में विध्य चेम्बर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा सहित विभिन्न व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। समाधान में कमिश्नर ने 4 शिकायतें सुनी जनजातीय विभाग के लेखापाल को निलंबित करने के निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कमिश्नर रीवा संभाग शीलेन्द्र सिंह ने लंबित सीएम हेल्पलाइन से 4 शिकायतों का चयन कर समाधान कार्यक्रम में चारों आवेदकों को समक्ष में सुना और अधिकारियों से की गई निराकरण की जानकारी ली। पहली शिकायत में रामायण कुशवाहा ने बताया कि उनका सब्जी का व्यापार है। उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर को सब्जियों की आपूर्ति की है। जिसका वर्ष 2024-25 का देयक 1 लाख 32 हजार रूपये डेढ साल से भुगतान के लिए लंबित रहा। शिकायत के बाद देयक में कटौती कर 1 लाख 4 हजार का भुगतान किया गया है। कमिश्नर ने विभाग के अधिकारी से देयक लम्बे समय तक लंबित रहने का कारण पूंछा और देयक को लंबित रखने के दोषी कर्मचारी लेखापाल आशुतोष मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिये। समधान की दूसरी शिकायत में राजकुमार साकेत ने बताया कि नगर निगम सतना द्वारा अवैध कॉलोनी बताकर उनके भवन निर्माण की मंजूरी और नक्शा पास नहीं किया गया। जबकि अन्य लोगों के उसी कॉलोनी में भवन निर्माण मंजूरी के बाद हुए है। कमिश्नर ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी पाये जाने पर इंजीनियर एस कुमार मिश्रा और भवन अनुज्ञा अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। खाद्य विभाग की अंकित कुमार की मई-जून का खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत में जिला खाद्य अधिकारी सम्यक जैन ने बताया कि पिछले दो माह का खाद्यान्न हितग्राही द्वारा 20 जुलाई को मांगा गया है। पिछले माह का खाद्यान्न दिये जाने का प्रावधान नहीं है। हितग्राही ने बताया कि वह उन्हीं माह में खाद्यान्न लेने गये थे। लेकिन सर्वर नहीं चलने से लौटा दिया गया। कमिश्नर रीवा ने इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नगर निगम सतना के अंतर्गत अनुकंपा नियक्ति के मामले में संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा रीवा को परीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश कमिश्नर ने दिये। कमिश्नर रीवा संभाग श्री सिंह ने शिविर के दौरान सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों से उनके यहां लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायत निराकरण की स्थिति जनसुनवाई में आवेदकों की शिकायतों पर की गई कार्यवाही और जनसंवाद के दौरान निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर विभागीय गतिविधियों की विभाग प्रमुख अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में निर्माणाधीन बडे प्रोजेक्ट, सतना-पन्ना रेल लाइन, सतना-रीवा रेल लाइन दोहरीकरण, चित्रकूट के समग्र विकास, सतना-मैहर और सतना-चित्रकूट के निर्माणाधीन और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बरगी नहर प्रोजेक्ट, दौरी सागर बांध सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति में कमिश्नर को अवगत कराया। शीर्ष प्रशासन को आमजन तक पहुंचाने की अनूठी पहल-सांसद मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में सांसद सतना श्री गणेश सिंह ने कहा कि सरकार हमेशा से ही जन्मोन्मुखी और पारदर्शी व्यवस्था की पक्षधर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में शीर्ष प्रशासन को आमजन तक पहुंचान की अनूठी और प्रशंसनीय पहल की है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से आमजन से सीधा संवाद कर उनकी कठिनाईयों का निदान किया जा रहा है। अभियान से जनता का विश्वास सरकार के साथ और भी मजबूत होगा। सांसद ने बताया कि सतना और मैहर जिले में 4 जुलाई से सांसद सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। जिसमें आमजनों से अब तक कुल 983 शिकायतें मिली है। राजस्व, विद्युत, नगर निगम, जिला पंचायत और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अधिकांश शिकायतें है। सांसद ने कहा कि इन शिकायतों का भी निराकरण तत्परता पूर्वक किया जायेगा। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार जिले के विभाग प्रमुख अधिकारी आमजन तक पहुंचेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप आम आदमी की शीर्ष प्रशासन तक पहुंच आसान होने से आमजन का विश्वास भी बढेगा। महापौर ने बताया कि नगर निगम सतना में भी जनसुनवाई के अलावा हेल्पलाइन, हेल्पडेस्क संचालित की जा रही है। सीएम हेल्पलाइन की 123 शिकायतों का मौके पर निराकरण उपायुक्त नगर निगम सत्यम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की जनसुनवाई में नगर निगम के 14, आयुष चिकित्सा, शिक्षा के एक-एक और राजस्व विभाग के 2 आवेदन सहित 18 आवेदनों की सुनवाई कर निराकरण किया गया। इसी प्रकार नगर निगम सतना की लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में 41 संतुष्टिपूर्ण निराकरण, 11 स्पेशन क्लोज, 6 आंशिक बंद, 66 मांग आधारित क्लोजर के साथ कुल 123 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #janvishwasabhiyan2026 के #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

72 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS