कन्नौज: गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के समधन में मारपीट व चाकू से हमला करने के आरोपियों पर दोष सिद्ध, कोर्ट ने सुनाया फैसला
कन्नौज कोर्ट के द्वारा हमले के चार आरोपियों को सजा सुनाई गई है। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के समधन का मामला है। मारपीट और चाकू से हमले के मामले में शामिल सभी चार आरोपियों पर दोषसिद्ध हुआ। गुरुवार को कोर्ट ने सभी 4 दोषियों पर 10 - 10 वर्ष की सजा सुनाते हुए 10 - 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है।