कन्नौज: सिंचाई विभाग कार्यालय में सपा नेता नबाव सिंह यादव ने पानी की किल्लत को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी ने जिले में नदी, रजवाह में पानी की कमी का मुद्दा उठाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है। सपा नेता नबाव सिंह यादव ने कन्नौज में प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग के कार्यालय का घेराव किया है। गर्मी के मौसम में पानी की कमी सिंचाई और जीव जंतुओं के लिए मुसीबत बनी है। मंगलवार को कन्नौज शहर में मौजूद सिंचाई विभाग के कार्यालय में धरना हुआ हैं।