कन्नौज: चौराचांदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, सगे भाई-बहन हुए घायल पुलिस से की शिकायत
चौराचांदपुर गांव निवासी हंसराज के द्वारा कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया गया, कि उसके ही गांव के रहने वाले चार लोगों के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई,जब पीड़ित की बहन बचाने आई,तो उक्त लोगों ने उसके साथ में भी मारपीट की, जिसमें सगे भाई-बहन दोनों घायल हुए हैं,दोनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की।