कन्नौज: मौसमपुर अल्हड़ में घर घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और महिला को घर से निकालने का आरोप
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड़ में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करते हुए घर से बाहर निकालने की घटना सामने आई है। महिला ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। मोहल्ले के ही रहने वाले बिरजू समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप है।