उदवंत नगर: उदवंतनगर में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ किया, महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम पर आयोजन
भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत नवादाबेन पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को बिहार सरकार की नई पहल "पंचायत विकास दिवस" के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों में जनभागीदारी बढ़ाना एवं ग्रामीण विकास को गति देना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता