इस्लामनगर अलीगंज: चंद्रदीप में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नक्शा आधारित मापी की गई, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के चंद्रदीप और आढ़ा मोड़ में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रशासन ने शनिवार को 6 बजे तक नक्शा आधारित मापी कराई गई। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि मुख्य सड़क किनारे लोगों द्वारा मकान और दुकान बना लेने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक तरीके से मापी की गई।