गुरुवार को रात 10:00 बजे करीब नीमच जिले की डिकेन नगर परिषद द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई। रावण के पुतले में पटाखों के साथ रॉकेट भी रख दिए गए, जो आधे टेढ़े चलते हुए लोगों की ओर आने लगे, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और हादसे की आशंका बढ़ गई।