थरथरी: थरथरी प्रखंड के केनुआपर, खुटियारी और बांसडीह गांव में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित, पानी केबलिये मचा हाहाकार
थरथरी प्रखंड के केनुआपर, खुटियारी और बांसडीह गांव में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण घरों में लगे मोटर और पानी की टंकियां बंद हो गईं, जिससे लोगों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीण राह