गुना नगर: मालपुर रोड पर कैंट पुलिस ने बरखेड़ा गिर्द के एक तस्कर को 3 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को पकड़ा है। 14 मई को एसपी हितिका वासल ने बताया, 13 मई रात मालपुर रोड पर सूचना पर पुलिस ने गांजा तस्कर चरण सिंह धाकड़ निवासी बरखेड़ा गिर्द थाना बजरंगगढ़ को गिरफ्तार किया। प्लास्टिक के कट्टे में ₹75000 का 3 किलो 395 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा जप्त कर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।