वैर: वैर खेड़ली मोड़ पर अवैध लकड़ी ले जाते किसान बुग्गा किया गया जब्त
वैर। खेड़ली मोड़ पर वन विभाग ने गुरुवार को अवैध लकड़ी परिवहन करते एक किसान बुग्गा/जुगाड़ को जब्त किया। उप वन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन और क्षेत्रीय वन अधिकारी नदबई राजेश शर्मा के नेतृत्व में नाका खेड़ली मोड़ टीम ने कार्रवाई की। लकड़ी से लदा वाहन पकड़कर भुसावर थाने में खड़ा कराया गया।