गुरुआ बाजार एवं बाईपास सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर मंगलवार की दोपहर 2 बजे शेरघाटी के एसडीएम मनीष कुमार ने गुरुआ प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने बारी-बारी से उपस्थित सभी लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने। बैठक के दौरान गुरुआ बाजार के व्यवसायी मनोज वर्णवाल, पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद,