Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

दो महिला कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर होगा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पांवटा साहिब। कुंजा स्थित अल्मेड लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड से वर्षों से कार्यरत दो महिला कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के विरोध में मजदूर नेता प्रदीप चौहान के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय, पांवटा साहिब के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने बताया कि ममता देवी, जिन्होंने लगभग 15 वर्षों तक तथा पार्वती देवी, जिन्होंने लगभग 5 वर्षों तक कंपनी में अपनी सेवाएं दीं, को बिना निष्पक्ष जांच एवं उचित सुनवाई के नौकरी से हटा दिया गया। इससे दोनों महिलाओं और उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक ईमानदारी से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न्यायसंगत नहीं है। यदि किसी प्रकार का विवाद था तो कंपनी को दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी। प्रदीप चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाया जाए तथा उन्हें पुनः रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित होने वाला धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। धरने के दौरान कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित कंपनी द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी और प्रशासन की होगी।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 30, 2026