ब्रह्मपुर: आंधी-तूफान के बाद यूपी-बिहार को जोड़ने वाला बिहार घाट का पीपा पुल बंद, पुल की संरचना बिगड़ी
नैनीजोर स्थित बिहार घाट पर यूपी-बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पीपा पुल बुधवार को आई भीषण आंधी के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज हवा और तूफान के कारण पुल की भौतिक संरचना अस्त-व्यस्त हो गई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इस पुल पर बाइक और चारपहिया वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।