मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दलित उत्पीड़न के एक मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।