मौजमाबाद: किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल ने कहा- न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा खरीद की सुनिश्चितता के बिना निरर्थक है
वर्ष 2014-15 के लिए बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1250 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया था । उस समय (C-2) संपूर्ण लागत 1154 रुपए प्रति क्विंटल थी । डेढ़ गुना के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य 1731 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए था किंतु घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य उससे 481 रुपए प्रति क्विंटल कम था ।वर्ष 2024-25 के लिए यह मूल्य ₹2625 प्रति क्विंटल घोषित किया गया।