महसी: बेहड़ा बाजार के पास नाले में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाने से चंद कदमों की दूरी पर बेहड़ा बाजार के पास नाले में युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सीओ पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बरुही टेपरी गांव निवासी रामनरेश (45) पुत्र बदलू प्रसाद के रूप में हुई है।