खिजरसराय: हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खिजरसराय थाना क्षेत्र के बनारसी बिगहा गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने रविवार की रात करीब 9 बजे बताया कि गेहलौर थाना क्षेत्र के सूखे बिगहा से राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है।