होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम विधायक ने पालनपुर में स्व. वीर सिंह सिरधर के निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ग्राम पालनपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्व.वीर सिंह सिरधर के निधन पर उनके आवास पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।