कोंडागांव: ग्राम बेडमा में विदेशी मेहमानों ने शादी की रौनक बढ़ाई, डीजे पर रंग-गुलाल के साथ जमकर किया डांस
केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम बेडमा में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नायक परिवार में चल रहे शादी समारोह के दौरान उस समय खास नजारा देखने को मिला,जब जगदलपुर की ओर जा रहे विदेशी पर्यटक कार्यक्रम स्थल के पास रुक गए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान दूल्हा-दुल्हन को देखकर वे काफी उत्साहित हो गए और उन्होंने अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो बनाना शुरू कर दिया,और खूब डांस भी किया।