बौंली: बौंली पुलिस ने लालसोट रोड पर की कार्रवाई, 38 पुलिस एक्ट के तहत एक ट्रॉली को किया ज़ब्त
अवैध बजरी परिवहन को लेकर बौंली थाना पुलिस एक्शन में है। बौंली थाना पुलिस ने सोमवार रात लगभग 10 बजे लालसोट रोड पर कार्यवाही को अंजाम दिया है।थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रॉली को जब्त किया।हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया।ऐसे में ट्रॉली को बौंली थाना लाकर 38 पुलिस एक्ट में जब्त किया गया।