देवबंद: सोशल मीडिया विवाद के बाद इन्फ्लुएंसर सुफियान त्यागी पर हमले में पांच आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा-चाकू बरामद
सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुफियान त्यागी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए फावड़ा, चाकू और तीन दरातियां बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।