बड़ौत: दोघट कस्बे में स्ट्रीट पोल में करंट उतरने से सांड की हुई मौत, गौ सेवकों ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर कराया दफन
Baraut, Bagpat | Jul 10, 2025 दोघट कस्बे के पुसार मार्ग पर वेल्डिंग की दुकान के बाहर रखी चक्की से आटा खा रहे सांड की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया कि दुकान के पास नगर पंचायत द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट में बीती रात बारिश के कारण अचानक फाल्ट होने पर करंट दौड़ गया। जो दुकान के बाहर लोहे के सामान के साथ रखी चक्की में उतर गया। चक्की से आटा खाते हुए हादसा हो गया।