कासगंज: कासगंज में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने भगवान शिव को चढ़ाया गंगाजल
कासगंज शहर में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों ने भगवान शिव के शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी मंदिरों पर तैनात रही।