गोरखपुर: गोरखपुर के चिड़ियाघर में बिक रहे थे फर्जी टिकट, रिकॉर्ड की जांच में मिली बड़ी गड़बड़ी, चार कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में टिकट बिक्री से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।आरोप है कि कुछ कर्मचारी टिकट काउंटर पर लगे कंप्यूटर सिस्टम में बदलाव कर फर्जी तरीके से टिकट निकाल रहे थे।इससे चिड़ियाघर को मिलने वाले राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। चिड़ियाघर प्रशासन को टिकट व्यवस्था में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी।इसके बाद जांच के लिए एक टीम बनाई गई।