चौरीचौरा: चौरीचौरा पुलिस ने अवैध शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौरीचौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है।