हज़ारीबाग: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम में मचा बवाल!
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम में हंगामा! हजारीबाग के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सुशीला देवी की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।