परिहार: परिहार के अधिकारियों की शिथिलता के चलते लोक शिकायत निवारण में दर्ज वाद के निदान में हो रहा विलम्ब
परिहार प्रखंड के सिरसिया बाजार के वार्ड दो के निवासी विश्वनाथ पासवान की शिकायत है।कि उन्हें नल जल योजना का कनेक्शन नहीं दिया गया है।इस वाद के आलोक में सम्बंधित अधिकारि से चार बार रिपोर्ट मांगी जा चुकी हैं।अधिकारि के प्रतिनिधि तीन तिथियों को सुनवाई में उपस्थित भी रहे थे,पर बिना रिपोर्ट के ही उपस्थित हुए,अधिकारी के इस रवैया से शनिवार तक मामला लम्बित है।