परिहार: पकड़िया गांव से 247 बोतल नेपाली शराब व बाइक जब्त,तस्कर फरार
शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 247 बोतल नेपाली सोफी शराब और दो बाइक जप्त की है। हालांकि इस दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पुलिस ने इस मामले में मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पकड़िया गांव निवासी सफी बैठा के पुत्र अब्दुल बैठा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।