परिहार: गोरहारी स्थित पिलर संख्या-311/14 के समीप शराब लदी मोटरसाइकिल को छोड़ कर तस्कर फरार
इस मामले में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक खेमराज ने बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल नम्बर BR30C3997 पर सवार व्यक्ति एक बोड़ा समेत भारत मे प्रवेश कर रहा था।गस्ती दल को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर नेपाल भाग गया।वाहन पर लदे बोड़ा को खोलने पर 93 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ.पुलिस ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।