परिहार: परिहार व बेला थाना परिसर में शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
गौरतलब हो की शुक्रवार को शब-ए-बारात शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाये जाने को लेकर परिहार थाने मे बीडीओ आलोक कुमार के अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक मे थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम व सीओ मोनी कुमारी मौजूद थे.बीडीओ ने कहा कि पर्व को शांति एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाएं. पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी.